pm kisan status

PM Kisan Status Check 2026 : आधार और मोबाइल नंबर से चेक करें अपनी किस्त

pm kisan status

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत सरकार साल में ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है। अगर आप 2026 की अगली किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपना PM Kisan Status चेक करना चाहिए। स्टेटस देखने से आपको यह साफ हो जाएगा कि आपके कागजों में कोई कमी तो नहीं है।

PM Kisan eKYC : घर बैठे मोबाइल से केवाईसी कैसे पूरी करें ?

जिन किसानों की eKYC पूरी नहीं है, उनकी 22वीं किस्त रोक दी गई है। इसे आप अपने फोन से 2 मिनट में कर सकते हैं –

  • पोर्टल पर ‘e-KYC’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  • अपना आधार नंबर डालें और सर्च करें।

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

  • OTP डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर ‘eKYC has been done successfully’ लिखा आ जाएगा।

ध्यान दें : अगर फोन से नहीं हो रहा, तो पास के CSC सेंटर जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक केवाईसी करवाएं।

ये भी देखे – 1) lakhpati didi yojana 2026

                  2) pm surya ghar yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन और सब्सिडी की पूरी जानकारी

                  3) lakshmir bhandar scheme 2026 : नई लिस्ट में नाम देखें और रुकी हुई किस्त ऐसे शुरू करें

PM Kisan 22th Installment Date : 22वीं किस्त कब आएगी ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 13 मार्च 2026 को किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपके खाते में अभी तक ₹2000 नहीं आए हैं, तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। कई बार बैंक की प्रोसेसिंग में 2-3 दिन का समय लग जाता है। आप अपना स्टेटस चेक करते रहें कि सरकार की ओर से ‘Payment Processed’ का मैसेज आया है या नहीं।

PM Kisan Status Check : मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस कैसे देखें ?

अपना पेमेंट स्टेटस चेक करना अब बहुत आसान हो गया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं कि पैसा कहाँ अटका है –

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number डालें। ( अगर नंबर नहीं पता, तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से निकाल लें )।

  • कैप्चा कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

  • यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपकी FTO जेनरेट हुई है या नहीं।

PM Kisan Beneficiary List : गाँव के अनुसार नई लिस्ट में नाम देखें

PM Kisan Status में कई बार पात्रता बदलने के कारण लिस्ट से नाम कट जाता है। नई Village Wise Beneficiary List देखने का तरीका यह है –

  • पीएम किसान पोर्टल  ( https://pmkisan.gov.in ) के ‘Beneficiary List’ सेक्शन में जाएं।

  • अपना राज्य (State), जिला (District), उप-जिला, ब्लॉक और अपना गाँव (Village) चुनें।

  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

  • आपके सामने पूरे गाँव की लिस्ट आ जाएगी। इसमें अपना नाम चेक करें। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपकी किस्त सुरक्षित है।

pm kisan Status ‘Rejected’ दिखा रहा है तो क्या करें ?

अगर आपके PM Kisan Status में PFMS बैंक रिजेक्ट दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है। इसके लिए आप तुरंत अपने बैंक जाएं और NPCI Mapper पर अपना खाता लिंक करवाएं। आप चाहें तो ‘India Post Payments Bank’ में नया खाता भी खुलवा सकते हैं, इसमें DBT – Direct Benefit Transfer ( प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ) बहुत जल्दी चालू हो जाता है।

PM Kisan हेल्पलाइन नंबर

अगर PM Kisan Status स्टेटस में सब सही है फिर भी पैसा नहीं आया, तो आप इन नंबरों पर बात कर सकते हैं –

PM-Kisan Helpline No : 155261 / 011-24300606

FAQs

Q.1 पीएम किसान की 22वीं किस्त कब जारी हुई है ?

उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है।

Q.2 स्टेटस में ‘Payment Processed’ का क्या मतलब है ?

उत्तर : इसका मतलब है कि सरकार ने आपके खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही ₹2000 आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।

Q.3 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें ?

उत्तर : अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो आप पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Q.4 स्टेटस में ‘Land Seeding: No’ दिखा रहा है, तो क्या करें ?

उत्तर : अगर लैंड सीडिंग ‘No’ है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। इसे सही करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी तहसील या पटवारी से संपर्क करना होगा और अपनी जमीन के दस्तावेज जमा करने होंगे।

Q.5 बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा ?

उत्तर : आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट (UIDAI) पर जाकर ‘Aadhaar Bank Mapping Status’ चेक कर सकते हैं या अपने बैंक जाकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका खाता DBT (NPCI) के लिए इनेबल्ड है।

Leave a Comment