Haryana Old Age Pension 2026: ₹2750 मासिक पेंशन, Apply Online, पात्रता

Haryana Old Age Pension 2026 – हरियाणा बुढ़ापा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ? यहाँ जानें नई पेंशन राशि और स्टेटस

दोस्तों अगर आप हरियाणा के निवासी है तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है की हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाते हुए Haryana Old Age Pension की राशि में वृद्धि कर दी है। अब हरियाणा के बुजुर्गों को पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पेंशन अपने आप Auto-Mode बन रही है।

Haryana Old Age Pension

हरियाणा के भाइयो आज हम इस आर्टिकल में ये जानेंगे कि हरियाणा बुढ़ापा पेंशन 2026 की नई राशि क्या है, लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और यदि आपकी पेंशन रुक गई है तो उसे दोबारा कैसे शुरू करवाएं।


Haryana Old Age Pension 2026 – Quick Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामहरियाणा बुढ़ापा सम्मान भत्ता योजना
राज्यहरियाणा
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
पेंशन राशि₹3,000 प्रति माह (वर्तमान अनुमानित)
लाभार्थी60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग
मुख्य आधारपरिवार पहचान पत्र (Family ID)
आधिकारिक वेबसाइटsocialjusticehry.gov.in

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन योजना 2026 क्या है ?

दोस्त सबसे पहले ये जान लेते है की Haryana Old Age Pension क्या है, हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए Old Age Samman Allowance दिया जाता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अब हरियाणा में पेंशन के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही किसी व्यक्ति की उम्र फैमिली आईडी में 60 साल पूरी होती है और उसकी आय पात्रता के अंदर होती है, विभाग खुद उससे संपर्क करके पेंशन शुरू कर देता है।


पेंशन की नई राशि

आपको पता ही है की हरियाणा सरकार समय-समय पर पेंशन की राशि बढ़ाती रहती है। वर्ष 2026 में हरियाणा के बुजुर्गों को ₹3,000 प्रति माह की पेंशन दी जा रही है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाती है।


पात्रता की शर्तें (Eligibility)

Haryana Old Age Pension योजना में पेंशन का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तों का पूरा होना अनिवार्य है –

  1. आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  3. पति और पत्नी दोनों की कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. आवेदक किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।
  5. आवेदक के पास वैध परिवार पहचान पत्र (Family ID) होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

प्रियजनों, Haryana Old Age Pension में अब पेंशन ऑटो-मोड से बनती है, फिर भी आपके रिकॉर्ड में ये दस्तावेज सही होने चाहिए –

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • परिवार पहचान पत्र (Family ID) – सबसे जरूरी
  • बैंक पासबुक (जो आधार से लिंक हो)
  • आयु प्रमाण पत्र (Voter Card या 10वीं की मार्कशीट)
  • मोबाइल नंबर (जो फैमिली आईडी में जुड़ा हो)

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन लिस्ट 2026 में नाम कैसे देखें ?

हरियाणा वासियों यदि आप Haryana Old Age Pension में अपने गाँव या वार्ड की नई पेंशन लिस्ट देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले सामाजिक न्याय विभाग के आधिकारिक पोर्टल pension.socialjusticehry.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर View List of Beneficiaries के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना जिला, Block/Municipality, और Village/Ward चुनें।
  4. अंत में View List पर क्लिक करें।
  5. आपके सामने आपके क्षेत्र के सभी पेंशन धारकों की लिस्ट आ जाएगी। यहाँ आप अपना नाम और पेंशन आईडी चेक कर सकते हैं।

पेंशन का स्टेटस कैसे चेक करें ?

Haryana Old Age Pension के तहत अगर आपकी पेंशन खाते में नहीं आई है, तो आप ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं –

  1. पोर्टल पर Track Beneficiary Status पर क्लिक करें।
  2. अपनी Pension ID, Family ID या Aadhaar Number में से कोई एक विकल्प चुनें।
  3. कैप्चा कोड भरकर Search करें।
  4. यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपकी पेंशन किस महीने तक की आ गई है और अगर रुकी है तो उसका कारण क्या है।

रुकी हुई पेंशन कैसे शुरू करवाएं ?

Haryana Old Age Pension में कई बार डेटा मिसमैच होने के कारण पेंशन रुक जाती है। इसे ठीक करने के लिए आप निम्न स्टेप को फॉलो करके रुकी हुई पेंशन शुरू करवा सकते हो –

  • अपनी Family ID में जन्म तिथि और आय को दोबारा वेरीफाई करवाएं।
  • यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो उसे तुरंत बैंक जाकर लिंक करवाएं।
  • अपने नजदीकी CSC Center या District Social Welfare Office में जाकर शिकायत दर्ज करें।

यहाँ कुछ और योजनायें दी गयी है जो आपके बहुत काम की है –

  1. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  2. PM Awas Yojana
  3. प्रधानमंत्री जन धन योजना
  4. पीएम आवास योजना ग्रामीण
  5. Mutual Credit Guarantee Scheme

निष्कर्ष

प्रिय हरियाणा वासियों, Haryana Old Age Pension बुजुर्गों के लिए एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया है। सरकार की डिजिटल कोशिशों से अब पेंशन प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। अगर आप या आपके घर में कोई बुजुर्ग पात्र है, तो सुनिश्चित करें कि उनकी फैमिली आईडी में डेटा सही है।


FAQs

Q.1 हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन कितनी है ?

2026 में हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह कर दी गई है।

Q.2 क्या पेंशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है ?

नहीं, अब हरियाणा में ‘परिवार पहचान पत्र’ (PPP) के माध्यम से ऑटो-मोड में पेंशन बनती है। विभाग खुद पात्र बुजुर्गों का डेटा उठाता है।

Q.3 फैमिली आईडी में उम्र गलत है, तो क्या पेंशन मिलेगी ?

नहीं, यदि फैमिली आईडी में उम्र 60 से कम है तो पेंशन नहीं बनेगी। इसे ठीक करवाने के लिए आपको ‘Voter Card’ (2017 से पुराना) या जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

Q.4 क्या सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी को यह पेंशन मिल सकती है ?

नहीं, यदि कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी से रिटायर है और पेंशन ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

Q.5 पेंशन महीने की किस तारीख को आती है ?

आमतौर पर हरियाणा में पेंशन महीने की 10 से 20 तारीख के बीच बैंक खातों में जमा कर दी जाती है।

Q.6 पति-पत्नी दोनों की उम्र 60 साल है, क्या दोनों को पेंशन मिलेगी ?

हाँ, यदि दोनों पात्र हैं और उनकी कुल आय 3 लाख से कम है, तो दोनों को अलग-अलग ₹3,000 प्रति माह मिलेंगे।

Q.7 क्या हरियाणा के बाहर के लोग आवेदन कर सकते हैं ?

नहीं, यह योजना केवल हरियाणा के स्थायी निवासियों के लिए है।

Q.8 पेंशन के लिए बैंक खाता आधार लिंक होना क्यों जरूरी है ?

सरकार अब सीधे DBT के जरिए पैसे भेजती है, जो केवल आधार लिंक खातों में ही सफल होते हैं।

Leave a Comment