Ladla Bhai Yojana 2026: ₹10,000 लाभ, Apply Online, पात्रता

Ladla Bhai Yojana 2026 – महाराष्ट्र सरकार दे रही है बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹10,000, यहाँ देखें Online Apply प्रक्रिया

मेरे प्रिय पाठकों महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। जहाँ ‘लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं को आर्थिक मदद दे रही है, वहीं अब पुरुषों और युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ जिसे आम भाषा में Ladla Bhai Yojana 2026 कहा जा रहा है, उसे शुरू किया गया है।

Ladla Bhai Yojana 2026

भाइयों,इस Ladla Bhai Yojana 2026 योजना के तहत युवाओं को न केवल फ्री स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹10,000 तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Ladla Bhai Yojana 2026 की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन के हर स्टेप को विस्तार से समझेंगे।


Ladla Bhai Yojana 2026 – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना (लाडला भाई योजना)
राज्यमहाराष्ट्र
विभागकौशल विकास और उद्यमिता विभाग
लाभ₹6,000 से ₹10,000 प्रति माह (शिक्षा के आधार पर)
उद्देश्ययुवाओं को स्किल ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता देना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mahaswayam.gov.in

Ladla Bhai Yojana क्या है ?

भाइयों, महाराष्ट्र राज्केय के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा घोषित Ladla Bhai Yojana 2026 राज्य के उन युवाओं के लिए है जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन उनके पास कोई नौकरी या ट्रेनिंग नहीं है। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को विभिन्न उद्योगों और कंपनियों में 6 महीने की ट्रेनिंग दिलाएगी। इस ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को घर बैठे नहीं, बल्कि काम सीखने के बदले सरकार आर्थिक मदद देगी।


शिक्षा के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि

दोस्तों महारास्ट्र सरकार ने Ladla Bhai Yojana 2026 के तहत शिक्षा के स्तर के हिसाब से तीन अलग-अलग श्रेणियों में पैसे तय किए हैं –

  1. 12वीं पास युवाओं के लिए – ₹6,000 प्रति माह।
  2. डिप्लोमा धारकों के लिए – ₹8,000 प्रति माह।
  3. स्नातक (Graduates) के लिए – ₹10,000 प्रति माह।

पात्रता की शर्तें (Eligibility)

मेरे प्यारे महारास्ट्र के भाइयों और बहनों यदि आप Ladla Bhai Yojana 2026 का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
  • आवेदक वर्तमान में किसी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास महाराष्ट्र का Employment Exchange रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

आपको Ladla Bhai Yojana 2026 के लिए आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को अपने पास रखें –

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • मार्कशीट (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की)
  • पैन कार्ड और बैंक पासबुक (पैसे सीधे बैंक खाते में आएंगे)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर
  • Majhi Ladki Bahin Yojana का संदर्भ (यदि परिवार में किसी महिला को लाभ मिल रहा हो)।

लाडला भाई योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल MahaSwayam ( mahaswayam.gov.in ) पर जाएँ।
  2. वहां Job Seeker सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  3. यदि आपके पास पहले से लॉगिन आईडी है, तो लॉगिन करें।
  4. अब “Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में अपनी शिक्षा और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  6. अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड अपलोड करें।
  7. अंत में फॉर्म को Submit करें और रिसीप्ट डाउनलोड कर लें।

योजना के मुख्य लाभ

दोस्तों महारास्त्र सरकार द्वारा संचालित Ladla Bhai Yojana 2026 के बहुत सारे लाभ है जिनमे मुख्यतः निम्न है –

  • युवाओं को औद्योगिक कार्य का वास्तविक अनुभव (Experience) मिलेगा।
  • ट्रेनिंग के साथ-साथ मिलने वाले पैसों से युवा अपनी अन्य तैयारी कर सकेंगे।
  • 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सरकार की तरफ से Certificate मिलेगा, जिससे भविष्य में नौकरी मिलना आसान होगा।
  • बेरोजगारी दर में कमी आएगी और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।

यहाँ सरकार द्वारा संचालित और भी बहुत सारी योजनायें है जो आपके हित की है, इसे भी पढ़े –

  1. Lado Protsahan Yojana 2026
  2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  3. PM Awas Yojana
  4. पीएम आवास योजना ग्रामीण
  5. प्रधानमंत्री जन धन योजना

निष्कर्ष

मेरे प्यारे मित्रों, Ladla Bhai Yojana 2026 महाराष्ट्र के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप बेरोजगार हैं और स्किल सीखना चाहते हैं, तो यह मौका न गवाएं। जल्दी से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करें।


FAQs

Q.1 क्या लाडला भाई योजना पूरे भारत के लिए है ?

नहीं, वर्तमान में यह योजना केवल महाराष्ट्र राज्य के युवाओं के लिए शुरू की गई है।

Q.2 इस योजना के तहत ट्रेनिंग कितने समय की होगी ?

इस योजना के तहत युवाओं को कंपनियों या सरकारी संस्थानों में 6 महीने की ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।

Q.3 क्या ₹10,000 हर महीने हमेशा मिलेंगे ?

नहीं, यह राशि केवल ट्रेनिंग की अवधि (6 महीने) के दौरान ही दी जाएगी। यह बेरोजगारी भत्ता नहीं, बल्कि ट्रेनिंग स्टाइपेंड है।

Q.4 क्या 10वीं पास युवा इसके लिए पात्र हैं ?

नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (HSC) होना अनिवार्य है।

Q.5 पैसे बैंक खाते में कब आएंगे ?

ट्रेनिंग शुरू होने के बाद, प्रत्येक महीने की उपस्थिति (Attendance) के आधार पर डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा।

Q.6 क्या लड़कियां भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं ?

हाँ, यद्यपि इसे लाडला भाई कहा जा रहा है, लेकिन यह मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना है, जिसमें पात्र युवतियां भी आवेदन कर सकती हैं।

Q.7 क्या आवेदन के लिए कोई फीस देनी होगी ?

नहीं, महाराष्ट्र सरकार के पोर्टल पर आवेदन करना पूरी तरह निशुल्क है। किसी को भी पैसे न दें।

Q.8 क्या ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी की गारंटी है ?

सरकार ट्रेनिंग और स्टाइपेंड की गारंटी देती है, लेकिन स्थायी नौकरी आपकी परफॉरमेंस और संबंधित कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करेगी।

Leave a Comment