Kerala LIFE Mission 2026 : बेघरों के लिए वरदान, जानें चौथी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों, अदि आप केरल के नागरिक हो तो केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ड्रीम प्रोजेक्ट life mission (Livelihood Inclusion and Financial Empowerment) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अप्रैल 2026 की ताज़ा सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन के तहत अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को उनके सपनों का घर मिल चुका है। सरकार ने अब इसके चौथे चरण (4th Phase) की शुरुआत कर दी है, जिसमें भूमिहीन और बेघर परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
केरल लाइफ मिशन क्या है ? (What is LIFE Mission Kerala)
दोस्तों, life mission केरल सरकार की एक व्यापक आवास योजना है। इसका लक्ष्य केवल घर बनाना नहीं है, बल्कि उन लोगों को सम्मानजनक जीवन देना है जिनके पास न तो जमीन है और न ही सिर छुपाने के लिए छत। यह योजना केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और राज्य की अपनी योजनाओं का एक सफल मिश्रण है।
लाइफ मिशन के चार मुख्य स्तंभ
life mission योजना में सरकार ने लाभार्थियों को चार श्रेणियों में बांटा है ताकि मदद सही और सभी परिवारों तक पहुँचे –
- श्रेणी 1 – जिनके पास अपनी जमीन है लेकिन घर नहीं है।
- श्रेणी 2 – जिनके पास जमीन है लेकिन घर अधूरा है या रहने लायक नहीं है।
- श्रेणी 3 – जिनके पास न जमीन है और न ही घर (भूमिहीन-बेघर)।
- श्रेणी 4 – वे परिवार जो तटीय क्षेत्रों (Coastal areas) या बागानों में असुरक्षित घरों में रह रहे हैं।
अप्रैल 2026 की नई अपडेट्स
life mission की लोकप्रियता और लोगों का इसमे इंटरेस्ट को देखते हुवे सरकार ने इसमे कुछ और अपडेट्स किये है, जो निम्न है –
बजट में बढ़ोतरी – 2026 के बजट में लाइफ मिशन के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित किया गया है ताकि फ्लैट कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेज़ किया जा सके।
डिजिटल ट्रैकिंग – अब लाभार्थी अपने घर के निर्माण की प्रगति को मोबाइल ऐप के ज़रिए लाइव ट्रैक कर सकते हैं।
सोलर रूफटॉप – नए बनने वाले घरों में सौर ऊर्जा (Solar Energy) पैनल लगाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।( सम्पूर्ण जानकरी यही पढ़े –Solar Rooftop Loan Process)
पात्रता मानदंड (Eligibility)
दोस्तों, life mission योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –
- आवेदक केरल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य के पास अपना पक्का घर या जमीन नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
- सरकारी कर्मचारी या आयकर भरने वाले परिवार इसके पात्र नहीं हैं।
- प्राथमिकता सूची – विधवाएं, दिव्यांग व्यक्ति, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग और अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवारों को सबसे पहले मौका दिया जाता है।
जरूरी दस्तावेज़ों की सूची (Required Documents )
दोस्तों, अगर आप इस life mission योजना में भाग लेना चाहते है तो आपके पास निचे दिए गये दस्तावेज आपके पास होने चाहिए –
- आधार कार्ड – परिवार के सभी सदस्यों का।
- राशन कार्ड – (BPL/Antyodaya कार्ड को प्राथमिकता)।
- आय प्रमाण पत्र – तहसीलदार द्वारा जारी किया गया ताज़ा सर्टिफिकेट।
- जाति प्रमाण पत्र – यदि आरक्षित श्रेणी से हैं।
- बैंक पासबुक – जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
- शपथ पत्र (Affidavit) – कि आपके पास कहीं और घर नहीं है।
लाइफ मिशन 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
प्रिय केरल वासियों, अगर आप life mission के नए चरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन नीछे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करें –
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ – सबसे पहले lifemission.kerala.gov.in पर लॉग-इन करें।
- Registration – अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर अकाउंट बनाएँ।
- फॉर्म भरें – अपनी श्रेणी चुनें और व्यक्तिगत विवरण, आय और वर्तमान निवास की जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड – ऊपर बताए गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके 500KB से कम साइज़ (WebP या PDF) में अपलोड करें।
- सबमिट और प्रिंट – फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट लें।
- आपके ब्लॉक ऑफिसर द्वारा इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी।
लाइफ मिशन लाभार्थी सूची 2026 कैसे देखें ? (How to Check List)
प्रिय केरल वासियों, अगर आप life mission की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो निचे दिए स्टेप चुने –
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ – सबसे पहले lifemission.kerala.gov.in पर लॉग-इन करें।
- पोर्टल के होमपेज पर Beneficiary List टैब पर क्लिक करें।
- अपने District का चुनाव करें।
- अपनी पंचायत या नगरपालिका चुनें।
- अब आपके सामने PDF लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम या एप्लीकेशन नंबर सर्च कर सकते हैं।
यहाँ कुछ और योजनाये दी गयी है जो आपके काम की है , इसे भी पढ़े –
निष्कर्ष
दोस्तों, ये life mission योजना केवल एक मकान देने की योजना है, बल्कि यह गरीबी के खिलाफ एक मज़बूत लड़ाई है। अगर आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और अपने परिवार को एक सुरक्षित भविष्य दें।
FAQs
Q.1 क्या पुराने घर की मरम्मत के लिए पैसा मिलता है ?
हाँ, श्रेणी 2 के तहत जीर्ण-शीर्ण घरों की मरम्मत के लिए सहायता दी जाती है।
Q.2 लाइफ मिशन के तहत कितनी राशि मिलती है ?
अलग-अलग श्रेणियों के लिए राशि अलग है, सामान्यतः घर निर्माण के लिए ₹4 लाख तक की मदद दी जाती है।
Q.3 क्या किराए के घर में रहने वाले आवेदन कर सकते हैं ?
हाँ, यदि उनके पास अपनी जमीन नहीं है, तो वे भूमिहीन-बेघर श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।
Q.4 मेरा नाम लिस्ट में है लेकिन पैसा नहीं आया, क्या करूँ ?
अपना बैंक खाता [Aadhar Mapping] चेक करें और ब्लॉक विकास कार्यालय[BDO] में संपर्क करें।
Q.5 क्या इसमें PMAY का पैसा भी शामिल है ?
हाँ, यह केंद्र और राज्य सरकार की एक संयुक्त वित्तीय योजना है।
Q.6 क्या अविवाहित लोग आवेदन कर सकते हैं ?
प्राथमिकता परिवारों को दी जाती है, लेकिन विशेष परिस्थितियों (जैसे अनाथ या बुजुर्ग) में विचार किया जा सकता है।
Q.7 फ्लैट कॉम्प्लेक्स में घर कैसे मिलता है ?
जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा बनाए गए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में फ्लैट आवंटित किया जाता है।
Q.8 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?
पोर्टल पर समय-समय पर नई विंडो खुलती है, अभी चौथे चरण के सत्यापन चल रहे हैं।
Q.9 क्या मैं अपनी पसंद का ठेकेदार चुन सकता हूँ ?
आप स्वयं घर बना सकते हैं या सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी की मदद ले सकते हैं।
Q.10 शिकायत कहाँ दर्ज करें ?
पोर्टल पर Grievance टैब है या आप 0471-2335524 पर कॉल कर सकते हैं।